Nikhilam navatascharamam Dasatah
निखिलं नवतः चरमं दशतः।
(निखिलम् सूत्र) - आधार
जब दो संख्याएँ, आधार 10ⁿ , 10 या 10 की घात के निकट हो तो *उनका गुणनफल सूत्र निखिलम् - आधार* द्वारा ज्ञात किया जाता हैं।
सूत्र पर आधारित विधि:
1. संख्याओं का निकटतम आधार के सापेक्ष विचलन ज्ञात करते हैं।
विचलन = संख्या – आधार
2. आधार के सापेक्ष विचलनों को उनकी संख्या के सामने लिखते हैं। (आधार के सापेक्ष विचलन धनात्मक तथा ऋणात्मक दोनों प्रकार का हो सकता है।)
3. तिरछी रेखा से गुणनफल को दो भाग बाएं और दाएं में बांट देते हैं।
LHS RHS
A ± a
B ± b
4. दायें पक्ष में विचलनों का गुणनफल लिखते हैं।
LHS RHS
A ± a
B ± b
/ (±a×±b)
5. बायें पक्ष में कोई भी एक संख्या तथा दूसरी संख्या के विचलन का योग लिखते हैं।
ध्यान रहे कि आधार में जितने शून्य हो, उतने ही अंक दायें पक्ष में रखते हैं।
* यदि आधार 10 हो तो दायें पक्ष में एक अंक रखेंगे, आधार 10 होने पर यदि संख्या में दो अंक हो तो दहाई का अंक बायें पक्ष में जोड़ देते हैं।
* यदि आधार 100 हो तो दायें पक्ष में दो अंक ही रखेंगे, यदि दायें पक्ष में एक अंक हो तो उससे पूर्व 0 लिख देते हैं तथा यदि दायें पक्ष में तीन अंक हो तो सैकडे़ का अंक बायें पक्ष में जोड़ दिया जाता हैं।
LHS RHS
A ± a
B ± b
(A±b) or (B±a) / (±a×±b)
इस भाग में हम आधार 10 और 100 से संबंधित सवालों को हल करना सीखेंगे।
(1) जब आधार 10 हो तो हमारे पास 3 स्थितियां बनेंगी
* प्रथम स्थिति*
जब दोनों संख्याएं आधार से छोटी हो तो दोनों विचलन ऋणात्मक होंगे।
* द्वितीय स्थिति*
जब दोनों संख्याएं आधार से बड़ी हो तो दोनों विचलन धनात्मक होंगे।
* तृतीय स्थिति*
जब दोनों संख्याएं में से एक आधार से छोटी तथा दूसरी आधार से बड़ी हो।
इस स्थिति में आधार से छोटी संख्या का विचलन ऋणात्मक तथा आधार से बड़ी संख्या का विचलन धनात्मक होता है।
प्रथम स्थिति
आइए पहले हम उन प्रश्नों को हल करने का प्रयास करते हैं जो आधार से छोटे होते हैं।
(a) Multiplying between 1 to 10
1 से 10 तक की संख्याओं के मध्य गुणा करना।
आधार 10 के लिए
Base 10
LHS RHS
A – a
B – b
(A–b) or (B–a) / (–a×–b)
Example : (1) 9×7
Sol.
Base 10
LHS RHS
9 –1
7 –3
यहां निकटतम आधार 10; अत:
विचलन = 9 – 10 = –1
विचलन = 7 – 10 = –3
Example : (2) 8 × 7
Sol.
Base 10
LHS RHS
8 –2
7 –3
(8–3)or(7–2)/(–1×–3)
=6/3. (Base 10 take single digit)
=63
(b) Multiplying between 80 to 100
80 से 100 तक की संख्याओं के मध्य गुणा करना।
आधार 100 के लिए
Base 100
Example : (3) 99 × 97
Sol.
Base 100
LHS RHS
99 –1
97 –3
= 99 + (–3) / (–1) x (–3)
Or = 97 + (–1) / (–1) x (–3)
= 96 / +03
= 9603
यहां निकटतम आधार 100; अत:
विचलन = 99 – 100 = –1
विचलन = 97 – 100 = –3
Example : (4) 92 × 86
Sol.
Base 100
92 – 08
86 – 14
= 92 + (–14) / (–08) x (–14)
Or = 86 + (–08) / (–08) x (–14)
= 78 / ¹12
= 7912
संकेत -
1. निकटतम आधार 100 अत:
विचलन = 92 – 100 = – 08
विचलन = 86 – 100 = –14
Practice Time (2)
* दूसरी स्थिति जब दोनों संख्याएं आधार से बड़ी हो तो दोनों विचलन धनात्मक होंगे।
(a) Multiplying between 11 to 20
11 से 20 तक की संख्याओं के मध्य गुणा करना।
आधार 10 के लिए
Base 10
LHS RHS
11 +1
13 +3
यहां निकटतम आधार 10; अत:
विचलन = 11 – 10 = +1
विचलन = 13 – 10 = +3
Example : (5) 11 × 13
Sol.
LHS RHS
11 +1
13 +3
(13+1)or(11+3)/(+1×+3)
=14/3 (Base 10 take single digit)
=143
(b) Multiplying between 80 to 100
80 से 100 तक की संख्याओं के मध्य गुणा करना।
आधार 100 के लिए
LHS RHS
101 +1
103 +3
यहां निकटतम आधार 100; अत:
विचलन = 101 – 100 = +1
विचलन = 103 – 100 = +3
Example : (6) 101 × 103
Sol.
Base 100
LHS RHS
101 +1
103 +3
(101+3)or(103+1)/(+1×+3)
=104/03 (Base 100 take double digit)
=10403
* तीसरी स्थिति जब एक संख्या आधार से बड़ी हो तथा दूसरी आधार से छोटी हो तो दोनों विचलन में एक ऋणात्मक तथा दूसरा धनात्मक होंगा।
विचलनों का गुणनफल यदि ॠणात्मक हो तो बायें पक्ष से आवश्यकतानुसार अंक लेकर दायें पक्ष को धनात्मक में बदलते हैं।
(b) Multiplying between 1 to 20
80 से 120 तक की संख्याओं के मध्य गुणा करना।
आधार 10 के लिए
Base 10
LHS RHS
9 –1
13 +3
यहां निकटतम आधार 10; अत:
विचलन = 9 – 10 = –1
विचलन = 13 – 10 = +3
Example : (7) 9 × 13
Base 10
LHS RHS
9 –1
13 +3
(9+3)or(13–1)/(–1×+3)
=12/–3 (Base 10 take single digit)
=(12–1)(10–3)
= 117
Example : (8) 12 × 8
Base 10
LHS RHS
12 +2
8 –2
(12–2)or(8+2)/(+2×–2)
=10/–4 [Remove Negative (–) sign]
(Take 1 from 10 and add 10 to –4)
= (10–1)(10–4)
= 96
Example : (9) 89 × 107
Base 100
89 – 11
107 + 07
= 89 + (+07) / (–11) x (+07)
Or = 107 + (–11) / (–11) x (+07)
= 96 / (–77)
= 95 / 100 – 77
= 95 / 23
= 9523
Example : (10) 109 × 97
Base 100
LHS RHS
109 +9
97 –3
यहां निकटतम आधार 100; अत:
विचलन = 109 – 100 = +9
विचलन = 97 – 100 = – 3
Base 100
LHS RHS
102 +2
97 –3
(102–3)or(97+2)/(+2×–3)
=99/–06
(Base 100 take double digit)
(Take 1 from 10 and add 10 to –06)
=(99–1)/(100–06)
=9894
Practice Time (6)
लेखक
ॐ जितेंद्र सिंह तोमर
Post a Comment
Post a Comment