01.15. एकन्यूनपूर्वेण

1. एकन्यूनपूर्वेण (Eknun Porven)

Eknune means “one Less”.

एक न्यूनेन पूर्वेण दो शब्द 'एक न्यून' और 'पूर्व ' से मिलकर बना है । एक न्यून का अर्थ है एक कम करना अर्थात एक घटाना। जबकि पूर्व का अर्थ है से पहले का।

इस प्रकार हम देखते हैं कि जिस अंक पर न्यून का चिन्ह लगा है उसे एक नियम करना होता है।

एकन्यूनपूर्वेण का अर्थ होता हैं - पूर्व से एक  कम।

इसके लिए दी गई संख्या के पूर्वांतिम अंक में एक घटा दिया जाता है। इसे लिखने के लिए हम अंतिम से पूर्व वाले अंक अर्थात पूर्वांतिम (पूर्व अंतिम) अंक में के ऊपर सितारा या स्टार (*) लगाकर लिखते हैं। 

वैदिक पद्धति में एकाधिकेन पूर्वेण वाले बिंदु को ही एक न्यून के रूप में भी अपनाया जाता है जिसमें यह बिंदु अंक के ऊपर न अंक के नीचे लगाया जाता है। इससे एक कन्फ्यूजन पैदा होती है कि यह नीचे वाली संख्या का एक अधिक तो नहीं है । 

इसलिए हम इस कंफ्यूजन की आशंका को दूर करने के लिए स्टार के चिन्ह * का प्रयोग कर रहे हैं। 

हम आपसे भी कहेंगे कि आप भी स्टार का ही उपयोग करें और उसे एक न्यून का चिन्ह मानेंगें तो कन्फजन पैदा नहीं होगा।

–1 का एकन्यून पूर्वेण  *01 होगा जिसेे हम 

–11 लिख सकते हैं।

1 अंकों के लिए एकन्यून पूर्वेण लिखना।

* 1 में 1 का एकन्यून पूर्वेण

01 = *01 = –11

* 2 में 2 का एकन्यून पूर्वेण

02 = *02 = –12

* 3 में 3 का एकन्यून पूर्वेण

03 = *03 = –13

* 4 में 4 का एकन्यून पूर्वेण

04 = *04 = –14

* 5 में 5 का एकन्यून पूर्वेण

05 = *05 = –15

* 6 में 6 का एकन्यून पूर्वेण

06 = *06 = –16

* 7 में 7 का एकन्यून पूर्वेण

07 = *07 = –17

* 8 में 8 का एकन्यून पूर्वेण

08 = *08 = –18

* 9 में 9 का एकन्यून पूर्वेण

09 = *09 = –19

2 अंकों के लिए एकन्यून पूर्वेण लिखना।

* 35 में 5 का एकन्यून पूर्वेण

35 = *35 = 25

* 35 में 3 का एकन्यून पूर्वेण

035 = *035 = –135

* 54 में 4 का एकन्यून पूर्वेण

54= *54= 44

* 54 में 5 का एकन्यून पूर्वेण

054= *054= –154

3 अंकों के लिए एकन्यून पूर्वेण लिखना।

* 521  में 1 का एकन्यून पूर्वेण  5*21 होगा जिसेे हम 511 लिख सकते हैं।

* 521  में 2 का एकन्यून पूर्वेण  *521 होगा जिसेे हम 421 लिख सकते हैं।

* 521  में 5 का एकन्यून पूर्वेण  *0521 होगा जिसेे हम –1521 लिख सकते हैं।

अब आप समझ गए होंगे कि हम किस प्रकार एकन्यून पूर्वेण प्राप्त करेंगे । उपरोक्त उदाहरणों से हम किसी भी संख्या का एकन्यून पूर्वेण ज्ञात कर सकते हैं । जिस संख्या का एकन्यून पूर्वेण करना है उससे आगे या उप-अंतिम संख्या पर सितारा या स्टार (*) का निशान लगाएंगे और उसके बाद उस संख्या को एक कम कर देंगे । बाकी अंक ज्यों के त्यों रहेंगे ।संख्या कितनी भी बड़ी क्यों ना हो।

* 8642970531  में 0 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 1 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 2 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 3 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 4 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 5 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 6 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 7 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 8 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 8642970531  में 9 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।

* 1234567890  में 0 का एकन्यून पूर्वेण  लिखिए।


एक न्यून पूर्वेण का अनुप्रयोग

एक न्यून पूर्वेण का उपयोग घटाने में किया जाता है।


Post a Comment